जानिए काले ही क्यों होते है वाहनों के टायर
मोटरसाइकिल और कारों में रंग बिरंगे टायर क्यों नहीं डालें जा सकते इनके पीछे का कारण कार्बन ब्लैक है, जाने कैसे
एक सवाल जो की आपके मन मे है कार और मोटरसाइकिल तो रंग बिरंगी होती है लेकिन उनके सभी टायरो का रंग काला ही क्यों होता है। ओर क्या कंपनिया रंग बिरंगे टायर बना सकती है अगर हा तो बनाती क्यों नहीं।
सबसे पहले हम जानेगे टायर बनाने की विधि क्या है

जो टायर होता है वह प्राकृतिक रबर से बना होता है यह जो प्राकृतिक रबर होता है वह सफेद रंग का होता है ओर हा जब पहला रबर से टायर बनाया गया था वह भी सफेद रंग का था। अब आप सोच रहे होंगे की इसे काले रंग मे रंगने की आन पड़ी देखये जो प्राकृतिक रबर होता है वह बहुत नरम होता है अगर नरम रबर से टायर बनाएगे तो वह जल्दी घिस जाएगा या सिकुड़ जाएगा।

और इन सभी समस्याओ को दूर करने के लिए टायरो पर रिसर्च की गई ओर रिसर्च मे यह पता चला की अगर प्राकृतिक रबर से बने टायरो मे कार्बन ब्लैक को मिला दिया जाए तो वह मजबूत हो जाएगा। तो एसी लिए सफेद रबर मे कार्बन ब्लैक को मिलाया जाने लगा जिससे यह हुआ की जो टायर सिर्फ 10 हजार किलोमीटर चलता था वह अब 1 लाख किलोमीटर चलने योग्य हो गया। टायर की उम्र तो बढ़ गई लेकिन carbon black के इस्तेमाल से इसका रंग काला हो गया।
क्या होगा अगर टायर को दूसरे रंग मे बनाया जाए

आपने छोटे बच्चों की साइकिल देखी है जिसमे रंग बिरंगे टायर लगे होते हैं। वह कार्बन ब्लैक के बने होते ,है यानी उनमे कार्बन ब्लैक नहीं डाला जाता। इसीलिए वह रंगीन रहते है कार्बन ब्लैक ना होने कारण ज्यादा समय तक चल नहीं पाते ओर ना ही उनमे हवा भरी जा सकती। वह बच्चों की साइकिल मे इसलिए डाले जाते है ताकि बच्चों के मन को लुभाया जा सके। अगर हम इन रंगीन टायरो को अपने मोटरसाइकिल या कार मे डाल देंगे तब यह भी कम चलेगे और आपको बार बार टायर को बदलना पड़ेगा।
क्या कंपनिया रंग-बिरंगे टायर बना सकती है?

हा कंपनिया रंग बिरंगे टायर बना सकती है और एक कंपनी बनाती भी है कौन सी ( डबल स्टार चाइनीज कंपनी ) यह कंपनी काले टायरो को दूर रख रंग बिरंगे टायर बनाती है| क्योंकि किसी का अपने मोटरसाइकिल या कार मे रंग बिरंगे टायर लगाने का शौक हो तो पूरा किया जा सके|फिलहाल विश्व की लगभग सभी कंपनी काले रंग के टायर बनाती है ताकि वह लंबे समय तक चल पाए ओर आपकी जेब ढीली ना हो
कार्बन ब्लैक युक्त काले टायरो के लाभ

अगर हम कार्बन ब्लैक से बने टायरो के लाभ की बात करे तो यह रंग बिरंगे टायरो से 10 गुना अधिक चलते है और आपके मोटरसाइकिल व कार के संतुलन को बेहतर बनाए रखते है काले टायर मजबूत तो होते ही है हमारी सुरक्षा का भी ध्यान रखते है सड़क पर चलते समय हमे बेहतर ग्रिप बनाने मे मदद करते है। हाँ वेसे तो इन काले टायरो का काला रंग काफी बोरिंग है लेकिन जब तक कार्बन युक्त रंगीन टायर नहीं आ जाते तब तक हमे इन काले टायरो से ही काम चलाना पड़ेगा। हमारे द्वारा दी गई जानकारी आपको किसे लगी हमे जरूर बताए