Games
PUBG होगा आज पूर्ण रूप से बैन, सभी server हटाने की तैयारी।
PUBG गेम आज से होगा बैन, भारत सरकार ने पहले इसे केवल Google Play Store, iOS स्टोर और microsoft स्टोर से हटाया था।

PUBG होगा आज से बैन भारत की केंद्र सरकार ने चीन से सीमा विवाद के चलते पड़ोसी देश चीन से विभिन्न प्रकार के आर्थिक व आईटी से संबंधित रिश्तों पर रोक लगा दी थी। जिसके तहत चीन की 149 Apps को भी भारत में ब्लॉक कर दिया गया था। जिसमे TikTok, UC Browser, PUBG जैसे aaps शामिल थे।
जब PUBG पर रोक लगी तो इसको केवल App Stores से ही हटाया गया लेकिन इसके server फिर भी काम कर रहे थे। आम भाषा में बात की जाए तो यह गेम Apps Store से तो हट गई थी लेकिन इसको जिन लोगों ने पहले से डाउनलोड कर रखा था वो इस गेम को खेल सकते थे। यही नहीं अब गेम डायरेक्ट गेम के अंदर से update भी की जा सकती थी। ये सब इसलिए हो रहा था की गेम के server जो की ब्लॉक नहीं किए गए थे।
अब भारत सरकार का IT विभाग उन सभी servers को बैन करने जा रहा है जिनके सहारे यह गेम अब भी खेली जा रही है।