Table of Contents
Global Hunger Index 2020 के अनुसार भारत की भुखमरी स्थिति अत्यंत गंभीर है, 107 देशों मे से भारत रहा 94 वें स्थान पर, पड़ोसी देश भी भारत से आगे।

2020 की विश्व भुखमरी सूची (Global Hunger Index 2020) welthungerslife ने जारी कर दी है। जिसमे कभी सोने की चिड़िया कहे जाने वाले भारतवर्ष का परदर्शन बहुत अच्छा नहीं रहा है। इस रैंकिंग मे 107 देशों ने भाग लिया जिसमे भारत भी शामिल था।
भारत का प्रदर्शन
रिपोर्ट के अनुसार 107 देशों मे से भारत 94 वें स्थान पर रहा यानि की दुनिया के सबसे 13 भुखमरी वाले देशों मे से एक। पिछली साल इस इंडेक्स में 117 देश थे जिनमे से भारत 102वें स्थान पर रहा था। यानि की भारत मे यह स्थिति अति गंभीर है।
इस रिपोर्ट के अनुसार तो भारत अपने पड़ोसी देशों जैसे की नेपाल(73), पाकिस्तान(88) से भी पिछड़ता नजर आ रहा है।
पिछले दिनों सुप्रीम कोर्ट पर twit को लेकर चर्चा में रहे वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण ने times of India का ट्वीट शेयर किया है।
क्या है Global Hunger Index?
यह सूची (GHI) हर वर्ष welthungerhilfe द्वारा जारी की जाती है। इसमे विभिन्न देशों की भुखमरी सूची दिखाई जाती है। जिसका मापक(scale) 0 से 100 तक होता है जहा 0 का अर्थ है कोई भुखमरी नहीं और 100 का पूर्ण भुखमरी। हालांकि पूरे विश्व मे किसी भी देश का स्कोर 0 या 100 नहीं है।
भारत मे भुखमरी के हालात।
भारत को इस सूचकांक मे 94 वां स्थान 27.2 अंक के साथ प्राप्त हुआ है। यानि भारत मे भुखमरी की हालत विश्व के मुकाबले अत्यंत गंभीर मानी जा सकती है।
भुखमरी मापने के चार आधार माने गए हैं। जो हैं
- कुपोषण
- 5 वर्ष की उम्र से काम बच्चों की मृत्यु दर
- wasting: बच्चों मे लंबाई के मुकाबले काम वजन
- stanting: उम्र के हिसाब से काम ऊंचाई
GHI 2020 से पता चलता है की भारत को कितनी जरूरत है। भुखमरी जैसे मामलों पर ध्यान देने की।