Nitish Kumar बनाएंगे रिकार्ड, सातवीं बार ले सकते हैं बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ
Table of Contents
नितीश कुमार ने लगातार सातवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर रिकार्ड बना सकते हैं। जाने किसका क्या रहा हाल।

बिहार में मुख्यमंत्री पद के लिए दिनांक 28.10.2020, 03.11.2020 और 07.11.2020 को तीन चरणों में मतदान करवाया गया। चुनाव में मुख्य दो दल सक्रिय रहे। एक तरफ महागठबंधन तो दूसरी ओर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन। महागठबंधन में राष्ट्रीय जनता दल (RJD), कांग्रेस (Congress), सीपीआईएमएल (CPIML), सीपीआई (CPI) और सीपीएम (CPM) पार्टी सम्मलित थी। वहीं दूसरी ओर राष्ट्रीय जनतान्त्रिक गठबंधन में जेडीयू (JDU), बीजेपी (BJP), विकासशील इंसान पार्टी (Vikassheel Insaan Party) और हिन्दुस्तान अवाम मोर्चा (Hindustani Awam Morcha) पार्टी सम्मलित थी।
महागठबंधन तथा राष्ट्रीय जनता दल का सीटों पर बँटवारा
महागठबंधन तथा राष्ट्रीय जनता दल ने चुनाव लड़ने के लिए सीटों का बँटवारा किया गया। बँटवारे में महागठबंधन की ओर से राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने 144, कांग्रेस (Congress) ने 70, सीपीआईएमएल (CPIML) ने 19, सीपीआई (CPI) ने 6 और सीपीएम (CPM) ने 4 सीटों पर चुनाव लड़ा। वहीं दूसरी ओर राष्ट्रीय जनतान्त्रिक गठबंधन की ओर से जेडीयू (JDU) ने 115, बीजेपी (BJP) ने 110, विकासशील इंसान पार्टी (VIP) ने 11 और हिन्दुस्तान अवाम मोर्चा (HAM) ने 7 सीटों पर चुनाव लड़ा।
चुनाव के नतीजें
दिनांक 10.11.2020 को सभी 243 सीटों पर सुबह 8 बजे से मतगणना की गई। मतगणना के लिए 38 जिलो में 55 मतगणना केन्द्र बनाये गये। मतगणना में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) को 144 में से 75, कांग्रेस (Congress) को 70 में से 19, सीपीआईएमएल (CPIML) को 19 में से 12, सीपीआई (CPI) को 6 में से 2 और सीपीएम (CPM) को 4 में से 2 सीट मिली। बहुमत के लिए कुल 122 सीट का आकड़ा चाहिए था। परन्तु महागठबंधन को कुल 110 सीट मिली। जोकि बहुमत के आँकड़े से 12 कम रह गई।
वहीं दूसरी ओर राष्ट्रीय जनतान्त्रिक गठबंधन की ओर से जेडीयू (JDU) को 115 में से 43, बीजेपी (BJP) को 110 में से 74, विकासशील इंसान पार्टी (VIP) को 11 में से 4 और हिन्दुस्तान अवाम मोर्चा (HAM) को 7 में से 4 सीट मिली। राष्ट्रीय जनतान्त्रिक गठबंधन ने कुल 125 सीटो पर जीत दर्ज की। जोकि बहुमत के आँकड़े 122 से 3 अधिक है। जीत के बाद तय हो गया है कि JDU नेता नीतिश कुमार ही बनेंगे फिर से बिहार के मुख्यमंत्री। चैथी बार ग्रहण करेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ। दिनांक 16.11.2020 सोमवार को या उसके बाद कभी भी किया जा सकता है। नीतिश कुमार के मुख्यमंत्री पद के शपथ ग्रहण समारोह।
क्या कांग्रेस को 70 सीट देने के कारण मुख्यमंत्री नहीं बन पाये तेजस्वी
तेजस्वी यादव ने 144 में 75 सीट हासिल की। वहीं कांग्रेस 70 में से महज 19 सीट पर ही अपनी जीत दर्ज कर पाई, जिस कारण तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री नहीं बन पाये। यदि कांगेस 10 सीट ओर जीत जाती तो तेजस्वी यादव का मुख्यमंत्री बनने का सपना साकार हो जाता।