Amazon Prime Kya Hai? इसके फायदे क्या है। Amazon Prime कैसे ले। पूर्ण जानकारी हिन्दी मे।
Table of Contents
Amazon Prime kya hai? और इसके के क्या-क्या फायदे होते है। क्या आपको ऐमज़ान प्राइम लेना चाहिए ? तो चलिए जानते है।

Amazon Prime के बारे मे जानने से पहले जानते है कि Amazon क्या है।
Amazon एक E-commerce प्रोडक्ट सेलिंग अमेरिकन कंपनी है। जहा से लोग घर बेठे अपनी जरूरत का सामान मँगवाते है। वैसे ये कंपनी E-commerce के साथ साथ अन्य कार्य भी करती है जैसे Cloud computing, Streaming media, Artificial intelligence,

और इस कंपनी की शुरुआत Jeff Bezos ने 5 July , 1994 को की थी। तब ये कंपनी सिर्फ books सेल करती थी लेकिन आज ये कंपनी पूरी दुनिया मे E-commerce फील्ड मे टॉप पर है। और भारत मे amazon कंपनी June 2013 को लॉन्च हुई थी। तब से लेकर अब तक ये भारत मे टॉप E-commerce कंपनियो मे बनी हुई है। साधारण शब्दों मे Amazon एक online Shopping Site है।
Amazon Prime क्या है ? Amazon Prime के क्या-क्या फायदे है।

amazon prime एक paid सर्विस है जिसे आप 999 रुपए ऐमज़ान को देकर एक साल के लिए amazon prime member बन सकते है। वैसे prime member बनने के लिए छोटे प्लान भी है जिसमे आपको कम पैसे देने पड़ते है लेकिन उनकी अवधि कम होती है। अगर आप तीन महीने के लिए prime member बनना चाहते है तो 329 रुपए देने होंगे और 1 महीने के लिए 129 देने होंगे।
अब मन लीजिए की आपने amazon prime membership खरीद ली और आप amazon prime member बन गए तो अब आपको कोई भी सामान मँगवाने पर delivery charges नहीं देने होंगे चाहे उसका price 100 रुपए ही क्यू ना हो। वरना हमको हर 499 से कम price वाले प्रोडक्ट पर 40 रुपए delivery charge देने पड़ते थे कई बार तो बात 80/90 रुपए पर भी चली जाती थी।
और इसके साथ से हमको Amazon Prime Video, Music, Gaming with, Reading, Exclusive & early deals का भी Subscriptions मिल जाता है। यानि फ्री delivery के साथ-साथ मनोरंजन का भी जुगाड़ हो जाता है। और जो प्रोडक्ट आपने ऑर्डर किया है वो जल्द से जल्द आपको मिल जाता है अगर location का हिसाब किताब सही बेठता है तो प्रोडक्ट आपको एक दिन मे भी मिल सकता है।
और ये सब सुविधाए नॉन प्राइम यूजर को नहीं मिलती है।
क्या आपको Amazon Prime का 30 दिन वाला free trial लेना चाहिए ?

आप ₹999 वाली amazon prime membership खरीदने से पहले 30 दिन का free trial भी ले सकते है। प्राइम सुविधा की जांच करने के लिए। और free trial में भी वही सुविधा मिलती है जो आपको ₹999 वाली membership मे मिलेगी।
लेकिन अगर आपको free trial मे ऐमज़ान की सुविधा पसंद नहीं आती तो तब भी आपकी पेमेंट काट ली जाती है जबतक आप अपने डेबिट कार्ड को तय समय से पहले नहीं हटा लेते क्यूंकी free trial लेते हुए आपने अपने कार्ड की डीटेल ऐमज़ान को दे थी। और उसमे ऑटो पेमेंट सिलेक्ट होता है। अब आप खुद हिसाब लगा लीजिए आपको क्या करना है।
क्या आपको Amazon Prime Membership लेनी चाहिए ?

Amazon Prime Membership को लेने से आपको क्या-क्या फायदे होंगे वो तो हमने आपको बता ही दिए अब आप खुद ये निर्णय ले सकते है। अगर हमारी राय की बात करे तो हा आपको Amazon Prime Membership लेनी चाहिए क्यूँ ? उदाहरण से समझते है।
मन लीजिए आपने amazon से एक साल मे कुल 25 प्रोडक्ट मँगवाए और आपको हर प्रोडक्ट पर 40 रुपए डिलीवरी चार्ज देना पड़ा जोकि आमतोर पर लगता है। तो कुल एक साल मे आपने amazon को ₹1,000 दे दिए डिलीवरी चार्ज के रूप मे। लेकिन अगर आप ₹999 मे एक साल वाली amazon prime Membership
खरीद लेते तो आपको न तो डिलीवरी चार्ज देना पड़ता प्रोडक्ट भी जल्द आपके पास पहुच जाता और साथ मे मनोरंजन का पैकेज मिलता वो अलग। आगे आप खुद समझदार है।
Amazon Prime Membership से ऐमज़ान को क्या फायदा होता है।
सबसे पहला फायदा जो ऐमज़ान को होता है वो है ज्यादा प्रोडक्ट सेल होना कैसे अगर आपके पास ऐमज़ान प्राइम मेम्बरशिप है तो आप बार बार ऐमज़ान से प्रोडक्ट खरीदना शुरू कर देंगे क्यूंकी अगर आप किसी अन्य E-commerce वेबसाईट से कुछ खरीदेगे तो आपको डिलीवरी चार्ज देना होगा अब एक्स्ट्रा डिलीवरी चार्ज से याद आएगी आपको ऐमज़ान की। और फिर आओगे आप वापिस ऐमज़ान पर।
Amazon Prime Membership कैसे ले ?
Step 1. अपने मोबाईल मे ऐमज़ान को ओपन करे और उस ईमेल ID को Login कर ले जिसमे आप Amazon Prime Membership लेना चाहते हो। Login करने के बाद बाय तरफ 3 लाइन पर क्लिक करे।

Step 2. अब Try prime पर क्लिक करे।

Step 3. अब आपको 3 प्लान देखेगे उनमे से वो प्लान सिलेक्ट करे जो आप लेना चाहते है। यह हम 999 रुपए वाला प्लान ले रहे है।
नोट : प्लान चाहे ₹999वालों हो या इससे छोटा Amazon Prime Membership को लेने का तरीका एक जैसा ही रहेगा ।

Step 4. प्लान सिलेक्ट करने के बाद आपको प्लान की पेमेंट करनी है। पेमेंट करने के लिए आप Credit Card, Debit Card, Amazon Pay UPI, Net Banking, Bhim UPI, का भी इस्तेमाल कर सकते है। यहा हम Debit Card से पेमेंट कर रहे है। अगर आप भी डेबिट कार्ड से पेमेंट कर रहे है तो अपने कार्ड की डिटेल्स डाले और कन्फॉर्म पर क्लिक कर दे।

जैसे ही आप पेमेंट कर देते है तो आप ऐमज़ान के प्राइम मेम्बर बन जाते है। और आप सारी ऐमज़ान प्राइम वाली सुविधाओ का लुप्त उठा सकते है।

Amazon Prime Membership का 50% Cashback कैसे ले ?

अगर आप 18 साल से ज्यादा और 24 साल से कम उम्र के है। तो आपको 50% कैशबेक Youth offer के तहत मिल जाता है यानि ₹500। अब कैशबेक लेने के लिए आपको कुछ स्टेप्स पूरे करने है।
Step 1. 50% यानि 500 रुपए Cashback लाने के लिए आपको अपनी Age प्रूफ करनी पड़ेगी Age प्रूफ करने के लिए Proceed to age verification क्लिक करना है।

Step 2. Proceed to age verification पर क्लिक करने के बाद आपको Photo पर क्लिक करना है और अपनी एक सेल्फ़ी अपलोड करनी है।
उसके बाद Age Proof पर क्लिक कर आधार कार्ड की फ्रंट साइड की एक फोटो अपलोड करनी है। और Submit पर क्लिक कर देना है।

जैसे ही आप सभी स्टेप्स पूरे कर लेते है तो आपके सामने Verification is in Process का मैसेज आ जाएगा। Cashback के लिए यहा 72 घंटो का समय बताया गया है। लेकिन 5 से 10 मिनट मे आपके Amazon Pay वॉलेट मे 500 रुपए आ जायेगे।

अब सभी स्टेप्स यह पर खतम हो जाते है और आप बन जाते है Amazon के Prime Member और Membership मे दी गई सभी सुविधाओ का लुप्त एक साल तक उठा सकते है। अगर आपने 999 वाला प्लान लिया है तो।
Amazon Affiliate Account बनाकर पैसे कैसे कमाए ?
अब कुछ सवालों के जवाब जो आपके मन मे खटक सकते है।

- Amazon Prime Membership का Cashback कैसे मिलता है ?
- जिनकी उम्र 18 साल से ज्यादा और 24 साल से कम हो।
- Amazon Prime Video, Music, Gaming with Prime, Reading, Exclusive & early deals इन सबका मजा कैसे ले ?
- इन सभी के Apps आपको गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करने होंगे।
- क्या Prime Cashback हर प्लान पर मिलेगा ?
- हा अगर आप Youth offer का इस्तेमाल करते है तभी।
- मेरी उम्र 18 साल से कम है क्या में ऐमज़ान प्राइम ले सकता हु ?
- हा लेकिन इस केस मे आपको अपने से बड़े का ID प्रूफ देना होगा जो 24 साल से कम उम्र का हो।
- क्या में एक ही मोबाईल फोन मे उस ऐमज़ान प्राइम ID को चला सकता हु ?
- नहीं आप अपनी ऐमज़ान प्राइम ID को एक साथ काफी सारे मोबाईल फोन मे चला सकते है। यानि प्राइम ID को शेयर कर सकते है।
उम्मीद है की आपको Amazon Prime के बारे मे पता चल गया होगा। अगर आपको लगता है कि हमसे कुछ रह गया है तो आप हमे कमेन्ट सेक्शन मे बता सकते है।